फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'The Court of Justice will surely'

‘कोर्ट से जरूर मिलेगा न्याय’

Fri, 08 Jan 2016 10:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
'The Court of Justice will surely'
नाबालिग से दुराचार के मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद आसाराम की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज होने पर शुक्रवार को बिटिया के बीमार पिता ने कहा कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिलने की पूरी आस है। दोपहर बाद इन्हें अपने वकील से जमानत खारिज होने की जानकारी मिली तो इन्होंने राहत की सांस ली। घर पर पुलिस सुरक्षा है, लेकिन इस प्रकरण में एक के बाद एक गवाहों पर हो रहे हमले, उनकी हत्या आदि से यह परिवार पूरी तरह सहमा हुआ है। यह परिवार इस प्रकरण के बारे में सिर्फ विश्वस्त लोगों से ही बात करता है।
विज्ञापन

बिटिया के पिता ने शुक्रवार को कोर्ट के फैसले को न्याय की जीत बताया। कहा कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। आसाराम की जमानत के लिए गवाहों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और शाहजहांपुर के कृपाल समेत कई गवाहों को रास्ते से हटाने के लिए जान से मारा जा चुका है। जमानत के लिए बार-बार याचिकाएं दायर कर आसाराम के वकील अदालत का समय बर्बाद कर रहे हैं, ताकि मामले को लंबा खींचा जा सके। आसाराम की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज होने से साबित हो गया है कि जीत सत्य की ही होगी। उन्हें अदालत और ईश्वर पर पूरा भरोसा है। उन्होंने जोधपुर में आसाराम के गुर्गों के हमले में घायल होने के बाद लखनऊ में रहने वाले गवाह राजीव सचान की गुमशुदगी और अभी तक कोई सुराग न मिलने पर काफी चिंता जाहिर की। हाल ही में बिटिया के स्कूल के प्रधानाचार्य के पास खुद को पंजाब से बताने वाले एक संदिग्ध का फोन आना भी इस परिवार को चिंता में डाले हुए है। जिला पुलिस परिवार की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed