{"_id":"56059be5474ea971c0631c6d65352def","slug":"the-court-began-the-day-around-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी के आसपास दिनभर लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी के आसपास दिनभर लगा जाम
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 29 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन को देखते हुए कलक्ट्रेट गेट का रोड सामान्य यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इधर को वाहनों को कचहरी के पीछे वाले रोड से जीआईसी तिराहे होकर निकाला गया। इससे सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे।
जिला पंचायत नामांकन होने की वजह से कलक्ट्रेट रोड पर सुबह से ही बेरीकेडिंग कर दी गई। यहां से गुजरने वाले वाहनों को कचहरी से पीछे वाली रोड पर डायर्ट कर दिया गया। पीछे वाली रोड रोजा की तरफ से आने वाले वाहन, शहर की तरफ से आने वाले वाहन और रोडवेज की तरफ से जाने वाले वाहन गुजर रहे थे। दोनों तरफ से भारी वाहनों के गुजरने की वजह से सुबह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्कूली बसें और वैन जाम में फंसीं नजर आईं। जाम को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रसाद भवन में जयेश प्रसाद भाई का नामांकन था। इसकी वजह से प्रसाद भवन के बाहर चार पहिया वाहन खड़े हुए थे। इन वाहनों की वजह से जाम लग रहा था।