फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The construction of the critical care block has stalled due to the non-receipt of the second installment.

Shahjahanpur News: दूसरी किस्त न मिलने से अटका क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम

Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The construction of the critical care block has stalled due to the non-receipt of the second installment.
राजकीय मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण दूसरी किस्त जारी न होने से रुक गया है। फिनिशिंग व कुछ जरूरी काम ही बाकी रह गए हैं। माना जा रहा है कि किस्त जारी होने के तीन-चार माह में ब्लॉक शुरू हो जाएगा। इससे अस्पतालों में मरीजों का बोझ कम होगा। गंभीर रोगों की जांच व प्राथमिक इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम करीब डेढ़ साल से चल रहा है। करीब 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है। 10 प्रतिशत काम शेष रह गया है। काम पूरा होते ही संचालन शुरू होने से गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 50 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

इसमें बेड आईसीयू सुविधा से लैस होंगे। यहां ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सेंट्रल पाइप लाइन से मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, लेबर रूम सहित कई सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ब्लॉक मेडिकल काॅलेज से पूरी तरह से अलग होगा। इससे मरीजों को बहुत राहत मिलेगी। उन्हें रेफर नहीं किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की वर्तमान स्थिति की बात करें तो 26 बेड का आईसीयू है। इसके बनने से आईसीयू के और बेड बढ़ जाएंगे। मरीजों की परेशानियां दूर होंगी।
--
ये होंगी सुविधाएं

- क्रिटिकल केयर ब्लॉक में हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी, हेड इंजरी, गंभीर चोट, सर्जरी सहित अन्य गंभीर रोगों का उपचार किया जाएगा। आपात स्थिति में सर्जरी और प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यूनिट में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड सहित 24 घंटे अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

--
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम रुका हुआ है। दूसरी किश्त जारी होते ही तीन-चार माह में काम पूर्ण हो जाएगा। इसका संचालन शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed