फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The condition of the 108 ambulance driver deteriorates, and speculation suggests he may have consumed a poisonous substance.

Shahjahanpur News: 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक की हालत बिगड़ी, जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा

Thu, 04 Dec 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The condition of the 108 ambulance driver deteriorates, and speculation suggests he may have consumed a poisonous substance.
खुटार। खुटार में तैनात 108 सेवा की एंबुलेंस के एक चालक की हालत बुधवार रात अचानक बिगड़ गई। चर्चा है कि चालक ने जहरीला पदार्थ खाया है। चालक ने दूसरी एंबुलेंस के चालक और ईएमटी पर धमकाने और परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खुटार में सीएचसी बनने के बाद थाने के सामने पुरानी पीएचसी में कई कर्मचारी रहते हैं। 108 सेवा की एंबुलेंस के चालक और ईएमटी भी पीएचसी परिसर में बने आवासों में रहते हैं। बुधवार देर रात एक एंबुलेंस चालक की हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर साथी चालक और ईएमटी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जिस चालक की हालत बिगड़ी है, वह सीएचसी पर दूसरी एंबुलेंस के चालक और ईएमटी पर धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाने और इस कारण जहरीला पदार्थ खाने की बात कहने लगा। हालांकि बाद में वह चुप्पी साध गया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चालक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर स्टाफ के बीच तमाम तरह की चर्चाएं हैं। खास बात यह है कि सीएचसी से पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है, इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी कराई जाएगी कि सीएचसी से थाने को मेमो क्यों नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed