{"_id":"648b6531c3d6699026096f19","slug":"the-cleaners-are-unhappy-with-the-solution-to-the-problems-shahjahanpur-news-c-4-1-182902-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान होने से सफाईकर्मी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं का समाधान होने से सफाईकर्मी खफा
Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को ज्ञापन देते अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से महापौर को संबोधित ज्ञापन नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को सौंपा गया। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कटारिया के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इससे उनमें रोष पनप रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि संविदा सफाई कर्मचारी के मृतक आश्रित की नियुक्ति संविदा पर ही की जाए। प्रदेश सरकार के पूर्व आदेशों के आधार पर ईपीएफ की कटौती की जाए। बैकलॉग सफाई कर्मचारी जो नगर निगम कार्यालय और रोशनी गोदाम में लगे हैं, उन्हें मूल पदों पर भेजा जाए। नगर निगम में स्थायी संविदा, आउटसोर्सिंग ठेका सफाई कर्मचारियों को ठंडी और गर्म वर्दी दी जाए। ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन अन्य प्रदेशों की तरह 15000 रुपये किया जाए।
इसके अलावा सहायक सफाई नायकों को सफाई नायक बनाने, ठेका सफाई कर्मचारियों को पूरे 30 दिन का वेतन देने और ठेका सफाई कर्मचारियों को हर माह वेतन एक से पांच तारीख के बीच देने की भी मांग की गई है। एक माह में निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनोज भारती उर्फ सोनू कोठारी, जिला महामंत्री अवनीश कुमार उर्फ लालू, रवि कुमार, कमल कुमार, राजीव, अजय, जयकिशन, अरविंद, विशाल, रामदास आदि शामिल रहे।