फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The city will get its first mayor by this afternoon

Shahjahanpur News: आज दोपहर बाद तक मिल जाएगा शहर को पहला मेयर

Sat, 13 May 2023 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 13 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
The city will get its first mayor by this afternoon
शाहजहांपुर। आखिर वह घड़ी आ ही गई, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। शहर को शनिनार दोपहर बाद तक नया मेयर मिल जाएगा। मतगणना से कुल 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 259 पदों के लिए बृहस्पतिवार को हुए मतदान में महापौर, तीन नगर पालिका अध्यक्ष, आठ नगर पंचायत अध्यक्ष और 247 पार्षद/सदस्य चुने जाएंगे। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बंडा, निगोही और कलान नगर पंचायत की कुर्सी पर पहली दफा कौन बैठेगा, यह भी साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुआ था। शाहजहांपुर नगर पालिका के नगर निगम बनने के बाद नगर पालिकाओं की संख्या तीन रह गई है। वहीं कलान, बंडा और निगोही ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिला। इस बार आठ नगर पंचायतों में अध्यक्ष चुने जाएंगे। शाहजहांपुर नगर निगम में महापौर के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। 60 वार्डों के लिए 404 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

पुवायां नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 11 और सभासद के लिए 111, तिलहर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पांच और सभासद के लिए 146 और जलालाबाद नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए 18 और सभासद पद के लिए 118 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है। कलान नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए 24, सदस्य के लिए 88, खुदागंज में अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के लिए 49, खुटार में अध्यक्ष के लिए 14 और सदस्य के लिए 68, बंडा में अध्यक्ष के लिए 13 और सदस्य के लिए 140 दावेदारों ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए आठ, सदस्य के लिए 74, कटरा में अध्यक्ष के लिए 22 और सदस्य के लिए 110, अल्हागंज में अध्यक्ष के लिए आठ और सदस्य के लिए 72, निगोही में अध्यक्ष के लिए 24 और सदस्य के लिए 168 प्रत्याशी मैदान में थे।
--------------------------------------------------------------
चुनाव परिणाम : वर्ष 2017
नगर निकाय-जीता प्रत्याशी-हारा प्रत्याशी-अंतर
1. शाहजहांपुर नगर पालिका-जहांआरा बेगम (सपा)- नीलिमा प्रसाद (भाजपा)-5361
2. तिलहर नगर पालिका- हाजरा बेगम (सपा)- राजीव राठौर (भाजपा)- 2464
3. जलालाबाद नगर पालिका- मनेंद्र गुप्ता (भाजपा)- शकील अहमद (निर्दलीय)-474
4. पुवायां नगर पालिका- संजय गुप्ता निर्दलीय- डॉ. सुधीर गुप्ता (भाजपा)- 3749
5. कटरा नगर पंचायत- जमाल फातिमा (कांग्रेस)- रेखा गुप्ता (सपा)-5311
6. खुदागंज नगर पंचायत- सुधा सिंह (भाजपा)- ताहिर अली (बसपा)-2083
7. अल्हागंज नगर पंचायत- राजेश वर्मा (भाजपा)- राजू शाह (सपा)- 1020
8. रोजा नगर पंचायत- नीतू जाटव निर्धलीय)- निर्मला कैथवार (भाजपा)- 1989
9. खुटार नगर पंचायत- अनुपम शुक्ला (निर्दलीय)- लक्ष्मण गुप्ता (भाजपा)-1062
10. कांट नगर पंचायत - सुरैया बेगम (सपा)- सुनारा बेगम (कांग्रेस)- 141
--------------------------------------------------------------
बृहस्पतिवार को हुए मतदान के आंकड़े
निकाय- कुल वोटर-डाले गए वोट- प्रतिशत
1.शाहजहांपुर नगर निगम-3,27,487-1,66,311- 50.78
2. पुवायां नगर पालिका- 24,852-16569-66.67
3. तिलहर नगर पालिका- 51,356-30,988-60.34
4. जलालाबाद नगर पालिका- 33,169-20,398-61.50
5. कलान नगर पंचायत- 20,928-11,306-54.02
6. नगर पंचायत खुदागंज-14,869-9,259- 62.27
7. नगर पंचायत खुटार- 15,591-10,079-64.65
8. नगर पंचायत बंडा-25,453-14,504- 56.98
9. नगर पंचायत कांट- 25,412-16738-65.87
10. नगर पंचायत कटरा-31,465-16,909-53.74
11. नगर पंचायत अल्हागंज- 18,438-13,477-73.09
12. नगर पंचायत निगोही- 25,311-14,276-56.40
मतदान-614331-340814 - 55.48
----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed