फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The child was suffering from skin infection not monkeypox

मंकी पॉक्स नहीं त्वचा के संक्रमण से पीड़ित था बच्चा

Tue, 09 Aug 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The child was suffering from skin infection not monkeypox
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के मंकीपॉक्स वार्ड में भर्ती कांट थाना क्षेत्र के गांव सरथौली निवासी पांच वर्षीय बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण नहीं मिले हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा चंद्रा ने परीक्षण किया तो बालक में त्वचा का संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

तीन दिन से बुखार और पीठ में सफेद रंग के दाने निकलने पर बच्चे को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। डॉक्टर ने उसका परीक्षण किया और मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज मानते हुए उसे भर्ती कर लिया था। प्राचार्य के निर्देश पर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ऊषा चंद्रा ने बच्चे की जांच की। उसके दानों का अध्ययन करने के बाद बच्चे में त्वचा का संक्रमण पाया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। मंकीपॉक्स या चिकनपॉक्स के दानों में अंतर होता है। बालक को त्वचा का संक्रमण होने के कारण शरीर पर दाने निकल आए हैं। उसे एक-दो दिन में छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद जांच को नहीं भेजा सैंपल
अस्पताल में भर्ती बच्चे को मंकीपॉक्स संभावित लक्षण होने के कारण उसका सैंपल पुणे भेजने की तैयारी थी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ की जांच में स्किन बैक्टीरिया की पुष्टि होने के बाद बच्चे का सैंपल जांच के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्थीरिया संभावित लक्षण वाली बच्ची को दी छुट्टी
कलान, खुटार और मदनापुर के एक-एक बच्चे में डिप्थीरिया संभावित लक्षण मिले थे। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसमें कलान के वजीदापुर निवासी सुखरीत की मौत हो गई थी। खुटार के तत्सव मिश्रा की हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। जबकि, मदनापुर की शालिनी भी स्वस्थ हो गई। उसे भी छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed