फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The CDO found that the digital library was not being operated properly.

Shahjahanpur News: सीडीओ को डिजिटल पुस्तकालय सही से संचालित होता नहीं मिला

Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The CDO found that the digital library was not being operated properly.
ग्राम पंचायत सुंदरनगर में डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण करते सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी। स्रोत: विका
शाहजहांपुर। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने मंगलवार को भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत सुंदरनगर का निरीक्षण किया। उन्हें वहां काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। यहां डिजिटल पुस्तकालय भी सही से संचालित नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

निरीक्षण में सीडीओ को सचिवालय पर ताला लगा मिला। इसे खुलवाने के बाद उन्होंने ग्राम सचिवालय में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का जायजा लिया। पुस्तकालय सुचारू रूप से संचालित नहीं मिला। सचिवालय की चहारदीवारी के अंदर बड़ी घास खड़ी थी। सीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी शशि बिंद पाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर शर्मा को निर्देश दिए कि डिजिटल पुस्तकालय को सुचारू रूप से संचालित कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निरीक्षण में दोबारा कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सीडीओ ने नियामतपुर में निर्माणाधीन उत्सव भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी प्रज्ञा गुप्ता को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed