फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The car collided with a culvert in dense fog; the driver was injured.

Shahjahanpur News: घने कोहरे में पुलिया से टकराई कार, चालक घायल

Sun, 04 Jan 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The car collided with a culvert in dense fog; the driver was injured.
खुटार में गांव सौंफरी के पास पलटी कार। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। नैनीताल से घर जा रहे लखीमपुर के गांव रमियाबेहड़ निवासी सुमित कुमार की कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में सुमित मामूली घायल हो गए।
विज्ञापन

सुमित कुमार ने बताया कि वह एक जनवरी को नया साल मनाने अपने दोस्तों के साथ नैनीताल गए थे। सोमवार को वह घर लौट रहे थे। बरेली पहुंचने पर उनके दोस्त वहां रुक गए। रात में वह अकेले ही घर लौटने लगे। खुटार बंडा रोड पर रात दो बजे घने कोहरे में उनकी कार गांव सौंफरी के पास पुलिया से टकराकर पलट गई। वह कार में ही फंस गए। काफी प्रयास के बाद वह किसी तरह कार से निकले और खुटार आकर इलाज कराया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई थी। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed