{"_id":"57810b3f4f1c1bee067f9a28","slug":"the-cadets-were-taught-map-reading-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स को सिखाए गए मैप रीडिंग के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स को सिखाए गए मैप रीडिंग के गुर
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनसीसी का संयुक्त प्रशिक्षण कैंप
एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में शनिवार को मैप रीडिंग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कर्नल केएस शहरावत ने कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के मानचित्र के बारे में उपयोगी जानकारी दी।
कर्नल शहरावत ने कहा कि फौज में लघु मापक, दीर्घ मापक और मानक मापक नामक तीन प्रकार के मानचित्र होते हैं। इनमें प्रवीणता प्राप्त करना सैनिक का लक्ष्य होना चाहिए, क्योंकि मानचित्र की समुचित जानकारी के अभाव में बड़ी से बड़ी सेना युद्ध में पराजित हो सकती है। मानचित्र के माध्यम से ही पृथ्वी के किसी भी भू-भाग को कागज अथवा कपड़े पर चिन्हों के माध्यम सेे अंकित किया जाता है। इन चिन्हों का गहन अध्ययन करके ही सैनिक लड़ाई के मैदान में दुश्मन के खिलाफ रणनीति बनाता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कीर्ति चक्र मेजर सुशील कुमार सिंह ने भी मानचित्र के बारे में उपयोगी जानकारी दी। इससे पूर्व महिला कैडेट्स को परेड, ड्रिल, फायरिंग आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कर्नल बलराज सरदाना, लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय समेत स्थानीय कॉलेजों और वटालियन के एनसीसी अधिकारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन