{"_id":"69765476f50972a4f60f6ba4","slug":"the-buildings-lit-up-with-lights-on-the-eve-of-republic-day-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-814364-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर रोशनी से जगमगा उठी इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर रोशनी से जगमगा उठी इमारतें
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लाइटों से जगमगाता नगर निगम कार्यालय। संवाद
शाहजहांपुर। गणतंत्र दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर सरकारी व अर्द्ध सरकारी इमारतें रोशनी से जगमगा उठीं। तिरंगे के रंग से सजावट भी की गई। शहर के लोग देशभक्ति के रंग में डूब गए। पूरे दिन तिरंगे की खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन को परेड के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया। इसी तरह शहीद उद्यान और कवि तिराहे को तिरंगे रंग से सजाया गया। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर साफ-सफाई और सजावट का कार्य पूरे दिन चला। कलक्ट्रेट भी रंग-बिरंगी फ्लड लाइट से जगमगा गया।
दूसरी ओर पूर्व संध्या पर बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने तिरंगे, झंडे, गुब्बारे, बैज, रिबन, पतंग व अन्य सजावटी सामान की खरीदारी की। स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राएं तिरंगे रंग की टोपियां, टी-शर्ट, स्कार्फ खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों ने तिरंगा थीम में सजे अपने स्टॉल्स से ग्राहकों को आकर्षित किया।