फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The brother arrived at the police station carrying his brother's severed hand in a bag.

Shahjahanpur News: भाई का कटा हुआ हाथ थैले में लेकर पहुंचा थाने

Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The brother arrived at the police station carrying his brother's severed hand in a bag.
रोजा। थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी आकाश शनिवार शाम अपने भाई शिवशंकर का कटा हुआ हाथ लेकर थाने पहुंच गया। आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम एक लड़की ने उसके भाई को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद लड़की ने अपने पिता के साथ मिलकर उसके भाई का हाथ काट दिया। भाई को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थैले में कटा हुआ हाथ देखकर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने तुरंत ही जांच शुरू की इसमें आकाश की कहानी पूरी तरह फर्जी निकली।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि शिवशंकर नशे का आदी है। शुक्रवार को वह नशे की हालत में ट्रेन की चपेट में आ गया था। इसमें उसका हाथ कट गया। जीआरपी ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर अन्य कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed