{"_id":"6775994024dc3c27640d634c","slug":"the-bridges-are-incomplete-people-will-not-be-able-to-speed-on-ganga-expressway-yet-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-134610-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुल अधूरे, गंगा एक्सप्रेस-वे पर अभी फर्राटा नहीं भर सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुल अधूरे, गंगा एक्सप्रेस-वे पर अभी फर्राटा नहीं भर सकेंगे
Thu, 02 Jan 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर अभी वाहन फर्राटा नहीं भर सकेंगे। कई जगह नदियों पर पुल के निर्माण अधूरे हैं, जिनके बनने में अभी समय लग सकता है। अफसरों का दावा है कि 15 जनवरी तक एक साइड से यातायात शुरू हो जाएगा।
बदायूं से हरदोई की तहसील सवायजपुर तक गंगा एक्सप्रेस-वे के करीब 160 किलोमीटर हिस्से का निर्माण राजस्थान की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड करा रही है। जनपद में गंगा एक्सप्रेस-वे 44 गांवों से गुजर रहा है, जिसकी लंबाई करीब 42 किमी है। इस बीच सर्विस रोड के अलावा एक्सप्रेस-वे का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन तीन बड़े कार्य अधूरे हैं। इनमें बरेली हाईवे और शाहजहांपुर में रोड क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। इसके अलावा बुधवाना के पास बहगुल नदी पर पुल भी निर्माणाधीन है।
वहीं, 40 अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है। जगह-जगह सर्विस रोड और फ्लाईओवर की एप्रोच रोड भी निर्माणाधीन है। मौजूदा समय में कंपनी इन कार्यों को पूरा करने में जुटी हुई है। गंगा एक्सप्रेस-वे 12 जिलों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
अन्य जिलों में भी कार्य की प्रगति धीमी
शाहजहांपुर में अगर एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा भी कर लिया जाए, तब भी इस पर वाहन नहीं चल सकेंगे। एक्सप्रेस-वे तभी शुरू होगा कि जब इसका निर्माण सभी जिलों में पूरा हो जाए। बदायूं में रामगंगा पुल पर अभी स्लैब डालने का काम बाकी है। संभल समेत अन्य जिलों में काम की गति धीमी चल रही है। ये हालात देखकर लग रहा है कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने में काफी वक्त लग सकता है।
-- -- -
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से हो रहा है। संभावना है कि एक साइड से 15 जनवरी से यातायात शुरू करा दिया जाए। दूसरे जिलों की स्थिति नहीं बताई जा सकती है।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन