फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of the young man who came to send off his wife was found in the stadium

पत्नी को विदा कराने आए युवक का शव खेल स्टेडियम में पड़ा मिला

Sun, 24 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man who came to send off his wife was found in the stadium
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव आटा खुर्द निवासी बृजेश कुमार जाटव (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शुक्रवार को रोजा के हथौड़ा गांव में पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। सुबह ससुराल से कुछ दूर स्थित स्टेडियम में उसका पड़ा मिला। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

किसान रामनाथ का बेटा बृजेश दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। चार दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था। शुक्रवार को 11 बजे पत्नी सीमा को विदा कराने ससुराल आया था। शनिवार सुबह नौ बजे उसका शव हथौड़ा स्टेडियम में पड़ा मिला। वह सिर्फ अंडरवियर और बनियान पहने था। बृजेश के रूप में शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके पिता रामनाथ को फोन पर सूचना दी। उसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पिता रामनाथ ने बेटे की हत्या कर शव को स्टेडियम में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाम को बेटे से हुई थी रामनाथ की बात
बृजेश पत्नी सीमा के गर्भवती होने पर आठ महीने पहले मायके छोड़कर दिल्ली चला गया था। सीमा ने तीन महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। तब से वह अपने मायके में है। शुक्रवार को बृजेश पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था। पिता रामनाथ ने बताया कि शाम को उन्होंने हालचाल जानने के लिए फोन किया था। बृजेश ने खुद बात करने के बाद ससुर रामभरोसे से बातचीत कराई थी। सुबह सात बजे रामनाथ ने बेटे को फोन लगाया था पर उसकी कॉल रिसीव नहीं हुई। करीब एक घंटे बाद रोजा थाने से बेटे की मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलख पड़े परिजन
तीन बेटों में दूसरे नंबर के बृजेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रामनाथ के आंसू भी नहीं थम रहे हैं। दोनों भाई भी ससुराल पक्ष पर भाई की हत्या का दोष मढ़ रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर पूरा परिवार शव देखकर बिलख पड़ा।

हथौड़ा स्टेडियम में पड़े मिले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed