फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The block ends, passengers get relief as trains start operating

Shahjahanpur News: ब्लॉक खत्म, ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियाें को राहत

Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 01 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The block ends, passengers get relief as trains start operating
शाहजहांपुर। महाकुंभ मेला खत्म हाेने के बाद रेलवे ने लखनऊ-कानपुर के बीच ब्लॉक लिया था, जो अब खत्म हो गया है। इसके बाद रेलवे ने कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को छोड़कर शेष निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसमें शाहजहांपुर से चलने वाली सीतापुर पैसेंजर भी शामिल है।
विज्ञापन

रेलवे के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि शाहजहांपुर से गुजरने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस लखनऊ तक जाने के बाद 11109 नंबर पर झांसी तक जाती थी। ब्लॉक खत्म होने के बाद यह फिर से शुरू कर दी गई है। सीतापुर पैसेंजर का संचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन सीतापुर जाने के बाद बदले नंबर से कानपुर तक जाएगी। 12209 और 12210 काठगोदाम गरीब रथ भी चला दी गई है। रेलवे के अफसरों की मानें तो स्टेशनों से नंबर बदलने के बावजूद यात्री यहां से टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। 12469 और 12470 कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस को अभी शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

-------
सत्याग्रह ने कराया 22 घंटे तक इंतजार

-अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। अप लाइन की दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से आई। सत्याग्रह एक्सप्रेस 14 घंटे विलंब से आई। डाउन लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस 22 घंटे देर से आई। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed