फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The blame for the electoral defeat on five BSP leaders

Shahjahanpur News: बसपा के पांच नेताओं पर फूटा चुनावी हार का ठीकरा

Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The blame for the electoral defeat on five BSP leaders
शाहजहांपुर। नगर निकाय चुनाव में बसपा की करारी हार का ठीकरा पार्टी के पांच नेताओं के सिर पर फोड़ा गया है। महानगर में पार्टी नेताओं पर बेहतर तरीके से चुनाव न लड़ाने का आरोप लगाते हुए मुख्य जोन कोऑर्डिनेअर उदयवीर सिंह ने पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए संगठन की मजबूती का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बसपा की स्थिति नगर निकाय चुनाव में बदतर हो गई। नगर निगम चुनाव में महापौर पद की बसपा प्रत्याशी शगुफ्ता अंजुम चौथे स्थान पर रहीं। पार्टी का एकमात्र पार्षद ही जीत सका। इसके अलावा नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में भी पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। हार के कारणों की समीक्षा के बाद मुख्य जोन को-आर्डिनेटर उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट हाईकमान को भेजी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव नहीं लड़ाया। रिपोर्ट में पांच पदाधिकारियों के नाम भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में समीक्षा, जिला स्तर पर भी मंथन होगा
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में बैठक कर समीक्षा की। जिलास्तर के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उदयवीर सिंह ने बताया कि जिला, विधानसभा, सेक्टर व पोलिंग कमेटी को मजबूत किया जाएगा। संगठन को मजबूत कर खड़ा करने के साथ हाशिये पर पड़े नेताओं को मुख्य धारा में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed