{"_id":"6903c46df6152a30d6058f66","slug":"the-bjp-booth-president-was-robbed-before-being-murdered-a-report-has-been-filed-against-four-people-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-156385-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या से पहले हुई थी लूटपाट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या से पहले हुई थी लूटपाट, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कोविद तिवारी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला बाबूजई निवासी 25 वर्षीय भाजपा बूथ अध्यक्ष और ट्रांसपोर्ट मैनेजर कोविद तिवारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ लूटपाट के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। वहीं, बुधवार रात पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुए हंगामे के बाद परिजनों ने राजघाट चौकी के पास शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार की दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार दोपहर कोविद तिवारी का शव बग्गू घाट स्थित खन्नौत नदी में मिला था। इसके बाद परिजनों ने पूर्व मंत्री कृष्णाराज के आवास के पास जाम लगा दिया था। परिजनों ने पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था।
एसपी राजेश द्विवेदी ने लापरवाही को देखते हुए बेरी चौकी के सिपाहियों अमन, पंकज व राजेश सिंह को निलंबित कर दिया था। बावजूद इसके मृतक के परिजनों ने बुधवार रात पोस्टमॉर्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने विरोध जताते हुए शव का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को नहीं करने की बात कही तो चौक कोतवाली के अलावा थाना सदर बाजार, आरसी मिशन, रोजा व सिंधौली थाने की पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 11 बजे पोस्टमॉर्टम हुआ। इसके बाद परिजनों ने गर्रा फाटक स्थित राजघाट चौकी के पास विरोध जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। इससे जाम की स्थिति भी बन गई। परिजनों ने कहा कि कोविद तिवारी बाबूजई में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे।
भाई ने कहा कि वह 20 सालों से भाजपा से जुड़ा है। इस बीच पहुंचे अधिकारियों के समझाने पर रात करीब ढाई बजे परिजन शव को लेकर घर पहुंचे। पूरी रात परिजनों ने कोविद के शव को देख रोते-रोते काट दी। बृहस्पतिवार दोपहर कोविद के अंतिम संस्कार में भीड़ उमड़ पड़ी। मां सरस्वती, पिता सुरेश चंद्र तिवारी, भाई व बहनों का रोते-रोते हाल बेहाल हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
--
दर्ज रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों की भूमिका बताई संदिग्ध
पुलिस ने मृतक के भाई शोभित कुमार तिवारी की ओर से मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी नासिर, राशिद उर्फ जुनैद, मोहल्ला हयातपुरा निवासी इमरान, शब्लू व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शोभित ने दर्ज कराई रिपोर्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर फोन कर सभी ने भाई को खन्नौत नदी स्थित बग्गूघाट पर बुलाया। दिन में एक से डेढ़ बजे के बीच उन लोगों ने कोविद की जेब से 60 हजार रुपये, मोबाइल व पर्स लूट लिया। विरोध करने पर नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि इस दौरान चौक कोतवाली के तीन पुलिसकर्मी मौके पर गए, लेकिन भाई को बचाने की कोशिश नहीं की। तीनों की भूमिका संदिग्ध लग रही है। बताया कि सूचना पर मौके पर जाकर लोगों की मदद से भाई को नदी से बाहर निकलवाकर अस्पताल ले गए। वहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रहीं हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
--
एसपी ने कहा- सीओ सिटी कर रहे हैं जांच
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस के डर से जुआ खेल रहे लोग नदी में कूद गए। इसमें वहां मौजूद कोविद भी शामिल था। बाकी लोग पार निकल गए, पर वह बाहर नहीं निकल सका। पता चला है कि कोविद वहां जुआ नहीं खेल रहा था। वह किसी के बुलाने पर उसे रुपये देने के लिए गया था। इस मामले की जांच सीओ सिटी को दी है। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
--
गम में भाजपा परिवार के साथ ः शिल्पी
भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि कोविद तिवारी भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। उनके निधन की सूचना पर हम खुद गए थे। उनके परिजन से वार्ता भी की। पूरी पार्टी गम के क्षण में उनके परिवार के साथ खड़ी है, जो उचित कार्रवाई होगी। वह कराई जाएगी।