फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The bill will be submitted on time more power

बिल समय पर जमा होने से मिलेगी ज्यादा बिजली

Wed, 23 Dec 2015 11:55 PM IST
पुवायां।
पुवायां। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
The bill will be submitted on time more power
गांव गंगसरा के बिजली उप केंद्र पर बुधवार को लखनऊ से आए बिजली विभाग के टेक्नीशियन डॉयरेक्टर बीपी सिंह ने कहा कि उपभोक्ता अपना बिजली बिल समय से जमा करें। जिस क्षेत्र में बिजली बिल समय से और पूर्ण रूप से जमा होंगे उस क्षेत्र को 10 के स्थान पर 14 घंटे बिजली दी जाएगी। जिलों पर भी यही स्कीम लागू की गई है।
विज्ञापन

बीपी सिंह ने बताया कि पड़ोसी पीलीभीत जिले की पूरनपुर तहसील में बिजली बिल जमा करने का प्रतिशत बढिय़ा होने के कारण 14 घंटे बिजली दी जा रही है। विद्याुत वितरण अधिकारी आरके अग्रवाल ने कहा कि ओवरलोडिग की समस्या के चलते पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ जल्द ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोड ज्यादा होने पर उपभोक्ताओं के प्रार्थनापत्र पर नया ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अशोक सुंदरम और एसडीओ राजेश गोयल, जेई जीडी जोशी ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल समय से जमा करने और बिजली चोरी करने वालों की सूचना देने की अपील की। उपभोक्ता गोष्ठी में क्षेत्र के तमाम किसान और बिजली उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed