फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The biers of both Kanwariyas were lifted together... every eye welled up with tears.

Shahjahanpur News: एक साथ उठी दोनों कांवड़ियों की अर्थी...हर आंख हुई नम

Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The biers of both Kanwariyas were lifted together... every eye welled up with tears.
जैतीपुर क्षेत्र के बमिहाना गांव में रोता बिलखता अमन का परिवार। संवाद 
जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर नवादा मोड़ के पास हुए हादसे में जान गवाने वाले बमिआना गांव के कांवड़ यात्री अमन और गुड्डू की शनिवार सुबह एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव गमगीन हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों कांवड़ियों का बहगुल नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दोनों कांवड़िये बदायूं के दातागंज क्षेत्र स्थित बेलाडांडी के रामगंगा घाट से जल लेकर गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान नवादा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम शव घर पहुंचे तो परिजनों ने प्रदर्शन कर मुआवजे और आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण भवरे दीक्षा के आश्वासन पर परिजन घर चले गए थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों कांवड़ियों का अंतिम संस्कार किया गया। गुड्डू के शव को उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी, जबकि अमन सिंह का अंतिम संस्कार उसके बड़े भाई अंकित ने किया। अंतिम संस्कार के दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार, सीओ तिलहर विदुष सक्सेना समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि पीड़ित परिवारों को प्रशासन की ओर से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed