{"_id":"66ecb2c6666e5ae7b7010334","slug":"the-audience-drooled-after-watching-the-staging-of-hi-handsome-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-127453-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाय हैंडसम का मंचन देख दर्शक लोटपोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाय हैंडसम का मंचन देख दर्शक लोटपोट
Fri, 20 Sep 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टैलेंट मेकर नाट्य कला समिति की ओर से बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हास्य नाटक हाय हैंडसम का मंचन किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
नाटक हाय हैंडसम को आधुनिक भारत के महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की स्मृति को समर्पित किया गया। इसमें दिखाया गया कि एक रिटायर्ड कर्नल व आशिक मिजाज पिता अपने संत प्रवृत्ति के बेटे को सुधारने के लिए प्रयासरत रहता है। सुधारने की इस उधेड़बुन में नाटक में जगह-जगह पर हास्य उत्पन्न होता रहा और दर्शकों खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। रिटायर कर्नल का मानना था कि जवानी से ज्यादा बुढ़ापे में जीवनसाथी की जरूरत होती है। यही परिस्थितियां नाटक को मजेदार बनाती रहीं।
नाटक में मुख्य किरदार स्वामी को विजय राज, कर्नल कपूर- हंसराज विकल, मंदा-राधा सिंह, सीता देवी-भावना राज विकल, कमाल-अमोद कुमार, दारूवाला-अरविंद कुमार रवि ने निभाया। मंच से परे सोनू सक्सेना, सुहेल मोहम्मद, संदीप आर्य, देवेंद्र पाल, रचिन कुमार, संजीव कुमार श्रीवास्तव का सहयोग रहा। लेखक जयवर्धन द्वारा लिखित नाटक हाय हैंडसम के निर्देशक हंसराज विकल के कुशल निर्देशन में नाटक का मंचन हुआ।