फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Akhand Jyoti Rath Yatra reached Chinour, where devotees accorded it a grand welcome.

Shahjahanpur News: अखंड ज्योति रथयात्रा चिनौर पहुंची, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Akhand Jyoti Rath Yatra reached Chinour, where devotees accorded it a grand welcome.
कुर्रियाकलां के ​शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के लिए उप​स्थित श्रद्धालु। संवा - फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।
शाहजहांपुर। अखंड ज्योति कलश रथयात्रा बुधवार को गायत्री शक्तिपीठ, चिनौर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। रथयात्रा के माध्यम से जनजागरण, विचार क्रांति और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। इस दौरान सद्साहित्य और अखंड ज्योति पत्रिका वितरित की गई। रथ सारथी राकेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रेष्ठ विचारों का प्रकाश फैलाना है। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि रथयात्रा शुक्रवार को भी चिनौर में रहकर जनजागरण अभियान चलाएगी। संवाद
विज्ञापन

--------------
बालाजी महाराज की आराधना के बाद कराया भंडारा
शाहजहांपुर। मालगोदाम क्षेत्र में बालाजी सुंदरकांड परिवार की ओर से श्री बालाजी महाराज की आराधना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उद्योगपति संजय गुप्ता और जिलाध्यक्ष तनवीर खान भी इस आयोजन में शामिल हुए। मुख्य आयोजकों में अमित गुप्ता, बबलू, राजन, अध्ययन, लल्ला भैया, शुभम और शिवाय शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

---------------
राजा परीक्षित को राजपाठ सौंपने का प्रसंग सुनाया

कुर्रियाकलां। ग्राम नौगवां खुलौली में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को आचार्य आशीष वाजपेयी ने राजा परीक्षित को राजपाठ सौंपने का प्रसंग सुनाया। कथाव्यास ने बताया कि भगवान कृष्ण के श्रीधाम वापस जाने के बाद माता कुंती ने अपने प्राण त्याग दिए। यह देखकर पांडवों ने भी अपने प्रपौत्र परीक्षित को राजपाठ सौंप दिया। इसके बाद पांडव स्वर्गलोक चले गए। स्वर्गारोहण से पहले पांडवों ने बालक परीक्षित को महत्वपूर्ण शिक्षाएं दीं। उन्होंने बताया कि पापकर्म करने वाला और पाप होते देखने वाला दोनों ही पापी होते हैं। कथा श्रवण में अनुपम मिश्रा, संदीप पांडे, संतोष मिश्रा, रामप्रकाश तिवारी, अनुज आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कथा से अहंकार त्यागने का संदेश

कुर्रियाकलां। गांव के श्री शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास संपत्ति कुमार त्रिपाठी ने भगवान के अहंकार के भक्षण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अभिमान त्यागने और ईश्वर में आस्था रखने का आह्वान किया। कथाव्यास ने कहा कि बड़े-बड़े बलशाली और दानी महाराजाओं का घमंड भी प्रभु ने चकनाचूर कर दिया। कलयुग में लोग थोड़े से धन और संसाधनों पर अहंकार करने लगते हैं, जो विनाश को आमंत्रित करता है। कथा के समापन पर दीपक पांडे ने परिवार सहित आरती उतारी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। संवाद

--
भक्त मीरा के चरित्र मंचन ने बांधा समा
तिलहर। नगर पालिका मैदान पर आयोजित सात दिवसीय महारासलीला महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भक्त मीरा के जीवन चरित्र का भावपूर्ण मंचन किया गया। बुधवार रात वृंदावन की श्री राम श्याम लीला संस्था के कलाकारों के अभिनय ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रासाचार्य स्वामी लेखराज शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा ने इसका निर्देशन किया। प्रस्तुति में मीरा की कृष्ण भक्ति, त्याग और संघर्ष को जीवंत रूप से दर्शाया गया। इस अवसर पर सुमित गुप्ता, पंकज, सौरभ गुप्ता उर्फ रवि, मनोज कुमार गुप्ता, कमलेश गुप्ता उर्फ पप्पू, राजा रस्तोगी, अनुज यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

कुर्रियाकलां के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के लिए उपस्थित श्रद्धालु। संवा

कुर्रियाकलां के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण के लिए उपस्थित श्रद्धालु। संवा- फोटो : इकौना के मैनिहवा गांव में हुई मारपीट में घायल लोग।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed