{"_id":"676f0490c49ee5d50403a064","slug":"the-accused-of-public-attack-is-away-from-police-custody-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134424-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरेआम हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरेआम हमले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला वाकरजई निवासी आमोद सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम है। विवाद में हिस्ट्रीशीटर समेत 12 लोगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
उनके भाई सिद्धार्थ ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि 25 दिसंबर की शाम करीब सात बजे चारखंभा वाइन शॉप के पास मित्र महिपाल के साथ खड़ा था। तभी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान अचानक दस से 15 लोग आए। इसमें सुनील उर्फ गलफटा निवासी दीवान जोगराज, बाली उर्फ अभिषेक, मुन्ना और रूपेश समेत 6-7 अज्ञात लोग थे। सभी ने मारपीट शुरू कर दी। वहां से बचकर भाग आए और भाई आमोद को जानकारी दी। इस बीच इमामबाड़ा से घूरनतलैश के पास आरोपी पिस्टल, तमंचा और धारदार हथियार लेकर आए और आमोद व मित्र महिपाल पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। उनके सीने में गोली लगी। उनके सिर व पीठ में चोट आई है। सुनील हिस्ट्रीशीटर है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद