फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thana Sadar Bazaar Gate BJP members showed posturing

थाना सदर बाजार गेट पर  भाजपाइयों ने दिखाए तेवर

Fri, 15 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thana Sadar Bazaar Gate BJP members showed posturing
प्रदश्‍ाऱ्र्शन - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 प्रदेश में बढ़ती गुंडागर्दी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर भाजपाइयों ने शुक्रवार को थाना सदर बाजार का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। कैंट मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौर के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। 
विज्ञापन

थाना सदर बाजार में प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से सभी जुलूस के रूप में प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सदर बाजार थाना गेट पर पहुंचे। यहां जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सपा शासन में प्रदेश में लगभग सौ स्थानों पर गुंडों और असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस को निशाना बनाकर पिटाई की गई। जमीनों पर कब्जे, चैन स्नेचिंग, लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाओं की तो कोई गिनती ही नहीं है। पीड़ितों की थानों में सुनी नहीं जा रही है। जब तक ऐसी लूट-खसोट वाली सरकार को उखाड़ नहीं फेंका जाता, तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। 
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, नगराध्यक्ष अनिल वाजपेयी वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता, राकेश दुबे, सुबोध मिश्रा, राजकमल वाजपेयी आदि ने भी प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था को जमकर कोसा। थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या भी सराहनीय रही। मुख्य रूप से दुर्गा अरोरा, रम्मन गुप्ता, मंजू गौरव, विनीता गुप्ता, लता तिवारी, संतोष शुक्ला, राशिद कुरैशी, सुरेंद्र मिश्र, नरेंद्र गुरू, शिव कुमार गुप्ता, सुचित सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र वर्मा, सत्यम शर्मा, संजीव गुप्ता, राजाराम, अतीउल्ला, ओपी वर्मा, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र वर्मा, ओमकार सक्सेना, छंगेलाल राठौर, रमेश यादव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 13  में 
गर्मी में कैंट मंडल अध्यक्ष राठौर हुए बेहोश
थाना सदर बाजार का घेराव कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संयोजक कैंट मंडल के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कई दिनों से जनसंपर्क कर भीड़ जुटाने का काम किया था, लेकिन ऐन वक्त पर वह भीषण गर्मी का शिकार हो गए और थाना गेट पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। थोड़ी देर के लिए कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में उन्हें वहां से हटाकर भीड़ से दूर ले जाकर इलाज कराया गया।




सिंधौली में भी घेरा गया थाना  
मुड़िया पंवार/सिंधौली। कस्बे में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्रपाल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को 2017 के चुनाव को लेकर गुरुमंत्र दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं सिंधौली थाने का घेराव कर नारेबाजी की।  

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने कहा कि सपा और बसपा दोनों की लूट मचाने की आदत है। यह सरकारें जब जब बनती है तब तब लूट चोरी बलात्कार जैसे अपराधों को बढ़ावा मिलता है। जिले में छह सीटों पर जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है। इसके बाद भाजपाइयों ने सपा सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में थाने का घेराव किया। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, नगर विधायक सुरेश खन्ना, शिव शर्मा, गंगाराम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल यादव, भाजयुमो के जिला मंत्री रज्जन मिश्रा, मुनेश तिवारी, शोभित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed