फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Textile, readymade garments, footwear traders staged a sit-in demonstration

कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र और फुटवियर व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Textile, readymade garments, footwear traders staged a sit-in demonstration
जीएसटी की दर बढ़ाने के विरोध में शाहजहांपुर के बहादुरगंज में उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के व्य? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। केंद्रीय जीएसटी परिषद द्वारा फुट वियर (जूता-चप्पल) समेत कपड़ा और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर पांच से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिए जाने के खिलाफ संबंधित व्यवसायों से जुड़े कारोबारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट से संबद्ध व्यापारियों ने बहादुरगंज में पुलिस चेकपोस्ट के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आम आदमी को महंगाई से बचाने के लिए रोजमर्रा के उपयोग वाली इन वस्तुओं पर जीएसटी यथावत पांच प्रतिशत करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन मेें शामिल व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि टैक्स की दरें बढ़ाने से महंगाई से पहले से परेशान लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाएगा। इससे व्यापारियों को भी नुकसान होगा, क्योंकि महंगाई में बढ़ोतरी होने के कारण बाजार में मंदी छा जाएगी। बाजारों में ग्राहक कम पहुंचेंगे तो कारोबार भी प्रभावित होगा। व्यापारी कोरॉना काल में काफी परेशान रहे और अब जीएसटी में जिस तरीके से बढ़ोतरी की जा रही है, उससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। कपड़ा एवं रेडिमेड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिल मिश्रा ने कहा कि टैक्स बढ़ने से बिक्री में कमी होने पर सरकार को कर राजस्व की हानि होगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने से व्यापारी और सरकार दोनों लाभ में रहेंगे। प्रदर्शन में अमित शर्मा, उवैस हसन खां, कंचन गुप्ता, अशोक गुप्ता, मोहम्मद सलाउद्दीन, सुरेंद्र भोला, आसिफ खां, सरताज खां, पंकज टंडन, रितेश टंडन, लकी खां, मोईन खां, जाहिद खां, पंकज गुप्ता, संजय कुमार, हनी सिंह, अभिषेक जायसवाल, रोचक गुप्ता, राम किशोर, मयंक गुप्ता, विश्वनाथ गुप्ता, एहतेशाम खां, दीपक ओमर, हरमीत सिंह, पूरन सिंह, शिवकुमार गुप्ता, पुनीत खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed