फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Testing done by closing one lane of Hulasnagara overbridge

Shahjahanpur News: हुलासनगरा ओवरब्रिज की एक लेन बंद कर की गई टेस्टिंग

Sat, 08 Jul 2023 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Testing done by closing one lane of Hulasnagara overbridge
हुलासनगरा क्रॉसिंग के ओवरब्रिज पर बंद की गई एक लेन। संवाद
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों की टीम ने हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग की। इस दौरान लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले ओवरब्रिज की लेन से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखी गई। दोनों ओर के वाहनों को एक लेन से ही पास कराया गया।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने सुबह सात बजे से ही बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी। इसके बाद दोपहर को आधुनिक मशीनों से रेलवे ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग की। लोड टेस्टिंग के दौरान बाइक सवार और पैदल निकलने वालों की आवाजाही भी बंद रखी गई।
विज्ञापन

बताया गया कि एक साइड की लोड टेस्टिंग में तीन दिन का वक्त लगेगा। इसके बाद दूसरी साइड की लोड टेस्टिंग के दौरान ट्रैफिक को तीन दिन के लिए दूसरी लेन से पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed