फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Terrorism is increasing in the government of those who talk of chopping off ten heads: Shyam Lal

दस सिर काटकर लाने की बात करने वालों की सरकार में ही बढ़ रहा आतंकवाद : श्याम लाल

Thu, 24 Apr 2025 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Terrorism is increasing in the government of those who talk of chopping off ten heads: Shyam Lal
शाहजहांपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का स्वागत करते सपा के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संबंध में कहा कि चुनाव नजदीक हैं। सत्ता पाने के लिए कौन सा हमला हो जाएगा, किसी को पता नहीं है। सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। देश की सुरक्षा के नाम पर एक के बदले दस सिर काटने की बात करने वालों की सरकार में ही आतंकवाद बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बिजनौर से लखनऊ जाते समय लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुके प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक संगठन हैं। देश में संविधान के माध्यम से भाईचारा बना है। आरएसएस भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। आरएसएस के रास्ते पर देश और प्रदेश की सरकार चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में वोट की राजनीति कर रही है। सत्ता से उसकी दाेस्ती है। एक-दूसरे को बांटकर, काटकर और नफरत पैदा कर रही है। भाजपा की मुहिम आने वाले दिनों में देश की जनता सफल नहीं होने देगी। बोले कि देश की रक्षा, महिलाओं की हिफाजत करने में केंद्र व प्रदेश की सरकारें फेल हैं। गुंडे सड़कों पर घूम रहे हैं। दुष्कर्म करने वाले अपराधी दूरबीन से दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पीडीए का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तहसील, थाने में पीडीए का अधिकारी नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय में पीडीए का कोई प्रोफेसर नहीं है। सपा के लोग मात्र हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़वाने का काम कर रहे हैं।

इससे पहले सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व एमएलसी अमित यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, विजय सिंह, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, चौधरी रामकुमार भोजवाल, गायत्री वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed