फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teran

चाइनीज मांझा ने रोकी ट्रेन की रफ्तार, 15 मिनट खड़ी रही दून एक्सप्रेस

Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
teran
रोजा(शाहजहांपुर)। चाइनीज मांझे ने मंगलवार को सुबह ट्रेन की रफ्तार रोक दी। 15 मिनट तक दून एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद मांझा हटाया जा सका। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस बीच दूसरी ट्रेनें भी पीछे के स्टेशनों पर खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

दून एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह पांच बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अपने निर्धारित स्टॉपेज के बाद ट्रेन स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन अपनी गति पकड़ ही रही थी तभी लोको पायलट की नजर ओएचई बायर पर लटक रहे चाइनीज मांझे पर पड़ गई और उसने तत्काल ब्रेक लगा दिया। ट्रेन फिर स्टेशन पर ही खड़ी हो गई। लोको पायलट ने वॉकी टॉकी से पावर केबिन को सूचना दी। जिसके बाद कंट्रोल के आदेश पर पीआरडी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ओएचई लाइन पर लटक रहे चाइनीज मांझा को हटाया। उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन करीब 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। उसके पीछे से आ रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस पीछे के स्टेशन पर रोकनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि चाइनीज मांझे के ओएचई लाइन पर लटके होने से करंट फैल सकता था। लोको पायलट की सतर्कता से हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed