{"_id":"66f71acec89dfa08a9022da4","slug":"tender-process-for-drinking-water-restructuring-scheme-will-be-held-next-month-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-128058-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पेयजल पुनर्गठन योजना के लिए अगले माह होगी निविदा प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पेयजल पुनर्गठन योजना के लिए अगले माह होगी निविदा प्रक्रिया
Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जल निगम महानगर क्षेत्र में स्थित सभी घरों तक जलापूर्ति पहुंचाने के लिए पेजयल पुनर्गठन योजना को धरातल पर उतारने का काम शुरू करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया अगले माह की शुरुआत में पूरी करने की तैयारी है।
नगर पालिका से नगर निगम बनने के बाद 45 से 60 वार्ड हो गए हैं। आवासों की संख्या भी बढ़ी है। ये करीब 55 हजार के आसपास है। इन सभी घरों में जलापूर्ति के लिए जल निगम की ओर से तैयारी कर ली गई है। पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत उन घरों तक भी पानी पहुंचेगा, जिनको अमृत योजना के तहत कनेक्शन नहीं मिला है। इसके लिए जल निगम ने 188 करोड़ रुपये से 333 किमी पानी की लाइन डालने के साथ ही छह नए ओवरहेड टैंक बनाने की तैयारी की है। 21 नए ट्यूबवेल बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसको स्वीकृति मिल गई है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता कपिल एम. सिंह ने बताया कि पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत धनराशि स्वीकृत होने बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी है। यह अक्तूबर के पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद योजना के तहत जलापूर्ति की पाइप लाइन डालने, ओवरहेड टैंक बनाने, ट्यूबवेल लगाने आदि के कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
-- -- --
जिन घरों में नहीं पहुंचा पानी, वहां भी होगी जलापूर्ति
- अमृत योजना के तहत 50 करोड़ रुपये खर्च करके छह ओवरहेड टैंक गढ़ी गाड़ीपुरा, फत्तेपुर रेती, अंटा चौराहा, गर्रा, आवास विकास कॉलोनी, श्यामतगंज गौटिया व किला में निर्मित हुए थे। इन सभी ओवरहेड टैंकों से 18 हजार घरों तक जलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिए गए। ओवरहेड टैंकों के निर्माण के बाद टेस्टिंग में जगह-जगह फाॅल्ट मिलने शुरू हो गए। करीब तीन साल बीत जाने के बाद भी फाॅल्ट दूर नहीं हो पाए हैं। जल निगम के अधिकारियों का कहना है अमृत योजन के तहत जिन घरों में जल नहीं पहुंच सका, उन्हें पुनर्गठन योजना से सम्मिलित किया जाएगा।