फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ten-year-old colonies approved in the regulated area will be investigated.

Shahjahanpur News: विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत 10 वर्ष पुरानी कॉलोनियों की होगी जांच

Tue, 27 Jan 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ten-year-old colonies approved in the regulated area will be investigated.
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की ओर से विगत 10 वर्ष में विनियमित स्वीकृत आवासीय कॉलोनियों की जांच कराई जाएगी। इसमें कॉलोनियों के मानकों को देखा जाएगा। जो कॉलोनियों मानकों पर खरी नहीं उतरेंगी, उनको नोटिस जारी किया जाएगा। कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

सचिव अजय त्रिपाठी ने बताया कि एसडीए प्रथम चरण में पिछले 10 वर्षों में विनियमित क्षेत्र के स्तर पर स्वीकृत की गईं कॉलोनियों की विस्तृत जांच कराएगा। इसके तहत सभी कॉलोनियों में स्वीकृति के अनुसार प्लाॅटों का विभाजन किया गया या नहीं, कॉलोनियों में मानकों के अनुरूप ही सड़कें, नाली, बिजली के खंभे, ट्रांसफॉर्मर आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं या नहीं। कॉलोनियों में आरडब्ल्यूए (रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) का गठन किया गया है या नहीं। इस सबकी जांच होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समितियां कॉलोनी के रखरखाव, सुरक्षा, साझा सुविधाओं (पार्क, लिफ्ट, बिजली) का प्रबंधन और निवासियों के विवाद सुलझाने जैसे कार्यों के लिए जिम्मेदार है, जिसे निवासियों द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष चलाते हैं। ऐसे में कॉलोनियों उप्र रेरा से पंजीकृत होनी चाहिए। कॉलोनियों में स्वीकृत ले-आउट के अनुसार पार्क, नाली, सामुदायिक सुविधाओं की आपूर्ति की जा रही है या नहीं, इसे भी देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि जो लोग भी बगैर ले-आउट स्वीकृत कराए अनधिकृत प्लॉटिंग का कार्य कर रहे हैं, वे अब ऐसा न करें। प्राधिकरण कार्यालय से जानकारी लेकर उस स्थान पर प्लाॅटिंग करें। आम जनमानस से यह अपील की जाती है कि किसी के बहकावे में न आएं। जांच-परख कर ही जमीन की खरीदारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed