{"_id":"69a1de5b774bf4060304bc5f","slug":"temperatures-rose-82-degrees-above-normal-and-heat-began-to-rise-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-166780-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक हो गया तापमान, बढ़ने लगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक हो गया तापमान, बढ़ने लगी गर्मी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तापमान में लगातार वृद्धि से अब पछुआ हवा शुष्क होकर गर्मी बढ़ाने लगी है। हालांकि, रात में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री घटकर 13.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन दिन में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शुक्रवार की शाम वायुदाब में गिरावट के बावजूद शनिवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार गत कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसीलिए रात के तापमान में मामूली गिरावट के बाद भी सर्दी का अहसास कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में सामान्य तापमान का मानक दिन में 20 डिग्री और रात में 12 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस पैमाने पर दिन में तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री और रात में 1 से दो डिग्री तक अधिक बना हुआ है।
उनका कहना है कि शुक्रवार शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक कम हो गया, लेकिन हवा की स्थिति को देखते हुए शनिवार को भी मौसम दिन में शुष्क और गर्म बने रहने के आसार हैं। संवाद