फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Temperature will rise as heat increases, heat wave likely in two days

Shahjahanpur News: गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में होगी वृद्धि, दो दिन में लू चलने के आसार

Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 16 Apr 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Temperature will rise as heat increases, heat wave likely in two days
शाहजहांपुर। गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के साथ रात भी गर्म हो रही है। सुबह बादल रहने से न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री का उछाल आया। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में वृद्धि होगी और लू चलने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब छह मिलीबार गिरा हुआ है, हल्के बादल रहेंगे। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। दिन में मौसम खुला रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ेगा। अगले दो दिन में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed