{"_id":"6a0df73de64390b0cf09fb23","slug":"teenager-suffers-electric-shock-from-broken-wire-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-173850-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: टूटे तार से करंट लगने से किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: टूटे तार से करंट लगने से किशोर झुलसा
विज्ञापन
तिलहर। रटी गांव में बुधवार को सुबह करीब नौ बजे खेत पर चारा काट रहे रामआसरे का पुत्र श्रवण खेत में टूटे पड़े बिजली के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया।
आसपास के खेतों पर मौजूद लोगों के शोर मचाने और सूचना मिलने पर श्रवण के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घर वाले झुलसे किशोर को तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद हालत चिंताजनक देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रामआसरे ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से निकली बिजली की 11 केवीए हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर और ढीले हो गए हैं। विद्युत उपकेंद्र पर कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइन के तार नहीं बदले जाने से बेटे को टूटे तार से करंट लग गया। संवाद