फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager drowns while bathing in Ramganga River in Paraur

Shahjahanpur News: परौर में रामगंगा नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager drowns while bathing in Ramganga River in Paraur
विजय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
परौर। क्षेत्र के हैदलपुर गांव निवासी प्रमोद कश्यप के 17 वर्षीय बेटे विजय की शुक्रवार की दोपहर रामगंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। सीओ ज्योति यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को नदी में न नहाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे विजय घर से डेढ़ किलोमीटर दूर रामगंगा नदी में गांव के कई अन्य लोगों के साथ नहाने के लिए गया था। करीब तीन बजे नहाने के दौरान विजय गहरे पानी में जाने से डूब गया। नहाने गए बच्चों ने गांव आकर सभी को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से विजय की तलाश की।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विजय का शव नदी से बरामद हुआ तो मां सुनीता बिलख पड़ीं। गांव की महिलाओं ने सुनीता को संभाला। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पूर्व इसी जगह पर अरुण डूब गया था, जिसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जलालाबाद ज्योति यादव व प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने रामगंगा नदी पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। ग्राम मंझा में जाकर लोगों से अपील की कि बच्चों को नदी में नहाने के लिए जाने से रोकें। बच्चों को नदी के किनारे बिल्कुल न जाने दें ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।

विजय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विजय का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed