{"_id":"6325ac65b760881eaf10ed7f","slug":"teenager-dies-of-electrocution-in-shahjahanpur-family-jammed-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: लकड़ियां बीनते समय किशोरी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: लकड़ियां बीनते समय किशोरी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम
Sat, 17 Sep 2022 04:45 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:45 PM IST
सार
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने दोपहर करीब एक बजे कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची कटरा थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए किशोरी के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मीरानपुर कटरा में रामलीला ग्राउंड में लकड़ियां बीनते समय एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। करंट वहां लगे एक खंबे में उतर आया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में रामलीला ग्राउंड में रहने वाले हप्पू की बेटी जैसमिन (16) शनिवार दोपहर जंगल में लकड़ियां बीन रही थी। लकड़ियां बीनते समय वह खंभे के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों ने दोपहर करीब एक बजे कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची कटरा थाने की पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटरा के रामलीला ग्राउंड में कई घुमंतू परिवार डेरा डालकर रहते हैं। हप्पू भी अपने परिवार के साथ यहीं डेरे पर रहता है।