फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager dies due to electrocution, angry family jammed the highway

करंट लगने से किशोरी की मौत, नाराज परिजनों ने जाम किया हाईवे

Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:15 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के सामने रामलीला मैदान में डेरा डालकर रहने वाली आसमीन (16) की खंभे के सपोर्टिंग तार से करंट लगने से मौत हो गई।दोपहर एक बजे वह गांव नगला प्रथी उर्फ नगरिया के सामने लकड़ी बीन रही थी।करंट लगने पर वह झाड़ियों में गिर गई और उसका शरीर जलने लगा।

विज्ञापन
Teenager dies due to electrocution, angry family jammed the highway

विस्तार

मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी के सामने रामलीला मैदान में डेरा डालकर रहने वाली आसमीन (16) की खंभे के सपोर्टिंग तार से करंट लगने से मौत हो गई। करंट से उसका शरीर जलने लगा था। नाराज परिजनों ने कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे जाम कर दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

हप्पू की पुत्री आसमीन अपने मामा इरफान के साथ रामलीला मैदान में डेरा डालकर रहती थी। शनिवार को वह पड़ोस के अन्य डेरों में रहने वाली लड़कियों के साथ खेतों में लकड़ी बीनने गई थी। दोपहर एक बजे वह गांव नगला प्रथी उर्फ नगरिया के सामने लकड़ी बीन रही थी। वह खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे के सपोर्टिंग तार के पास पड़ी लकड़ी उठाने लगी तो उसे करंट लग गया। करंट लगने पर वह झाड़ियों में गिर गई और उसका शरीर जलने लगा। उसका एक पैर भी अलग हो गया। अन्य लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर तमाम लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे जाम कर दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। उन्हें हरसंभव मदद और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दस साल पहले हो चुकी माता-पिता की मौत
आसमीन की मां आशा व पिता हप्पू की दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसके बाद वह अपने मामा व नानी के साथ डेरे में रहने लगी थी। आसमीन की मौत पर 15 वर्षीय बहन शाइदा व छोटे भाई साजिद का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस नहीं आई, परिजनों ने जताई नाराजगी
आसमीन के करंट लगने के बाद सहेलियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। तुरंत ही बिजली को बंद कराकर एंबुलेंस बुलाने को कॉल की। करीब एक घंटे के बाद भी एंबुलेंस न आने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि एंबुलेंस आ जाती तो शायद किशोरी की जान बच जाती।
करंट लगने से किशोरी की मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - बीएस वीर कुमार, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed