{"_id":"66d8256ce3d4185498011d01","slug":"teenage-girl-suffering-from-fever-dies-after-doctor-gives-her-injection-in-shahjahanpur-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंजेक्शन लगने के बाद बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंजेक्शन लगने के बाद बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया जाम
Thu, 05 Sep 2024 04:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:51 PM IST
सार
पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बुखार चेक करने के बाद उसे इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां में बुखार से पीड़ित किशोरी की निजी अस्पताल में इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर देर शाम राजीव चौक पर जाम लगा दिया। वे लोग अस्पताल और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस दौरान परिजनों से पुलिस की नोकझोंक-धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन
मोहल्ला छावनी निवासी विनोद कुमार की पत्नी रीना देवी के अनुसार उनकी 14 वर्षीय पुत्री निशा कश्यप को बुखार था। तीन सितंबर की रात साढ़े नौ बजे वह पुत्री को नगर के ही एक अस्पताल लेकर गई थीं। डॉक्टर ने पुत्री की बुखार की जांच करने के बाद दवाएं दी और एक इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इंजेक्शन लगाते ही निशा की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
निशा की मौत के बाद डॉक्टर ने उसे पुत्री के शव के साथ कार से घर भिजवा दिया। रीना देवी ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। शाम लगभग साढ़े सात बजे निजी एंबुलेंस शव लेकर कस्बा पहुंची।
विज्ञापन
एंबुलेंस रोककर शव उतारने का प्रयास
पुलिस ने एंबुलेंस को घर भिजवाने का प्रयास किया, लेकिन पहले से मौजूद परिजनों ने एंबुलेंस को राजीव चौक पर रोककर शव को उतारने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई, लेकिन पुलिस ने शव एंबुलेंस से नहीं उतारने दिया।
जानकारी पाकर प्रभारी तहसीलदार सृजित निगम भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। निशा के परिजन अस्पताल सील करने, रिपोर्ट दर्ज कराने और न्याय दिलाने की मांग करते हुए शव को घर ले जाने को तैयार नहीं हुए। लगभग डेढ़ घंटे बाद आश्वासन पर माने।