फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl raped, tried to kill by strangulation

Shahjahanpur News: किशोरी से दुष्कर्म, गला दबाकर मारने की कोशिश

Sun, 04 May 2025 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 04 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped, tried to kill by strangulation
शाहजहांपुर। किशोरी को झूठ बोलकर युवक सुनसान नहर कोठी में ले गया। उसे धमकाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी शादी में देने के लिए गिफ्ट खरीदने घर से निकली थी। रास्ते में किशोरी को उसकी जान पहचान का व्यक्ति मिला। किशोरी को धमकाते हुए बोला कि उसकी मां उसे स्टेशन के पास तलाश कर रही है। बाइक पर बैठो। किशोरी डर से उसकी बाइक के पीछे बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद उस व्यक्ति ने किशोरी को बंद पड़ी नहर कोठी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह उस व्यक्ति से बचकर किशोरी घर पहुंची। माता-पिता को पूरी बात बताई और थाने पहुंची। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed