फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenage girl raped nine months ago, gave birth to a child on March 12 in Dehradun

Shahjahanpur News: नौ माह पूर्व किशोरी से दुष्कर्म, 12 मार्च को देहरादून में दिया बच्चे को जन्म

Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl raped nine months ago, gave birth to a child on March 12 in Dehradun
पुवायां। इंस्टाग्राम के जरिये जान-पहचान होने के बाद खुद को लखनऊ का बताने वाले युवक ने क्षेत्र के एक गांव आकर किशोरी से दुष्कर्म किया। 12 मार्च को किशोरी ने देहरादून के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद किशोरी की मां ने देहरादून में तहरीर दी थी। वहां से जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद रिपोर्ट पुवायां भेजी गई। यहां स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तराखंड के जनपद पौड़ी के एक गांव निवासी महिला बच्चों सहित क्षेत्र के एक गांव में दो साल से किराये पर रह रही है। उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार, पेपर समाप्त होने पर वह बच्चों सहित अपने घर चली गई थी। 12 मार्च को उनकी 16 वर्षीय पुत्री के पेट में दर्द शुरू हुआ। इस पर उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में पुत्री को भर्ती कराया। जांच होने पर डॉक्टर ने बताया कि पुत्री नौ माह की गर्भवती है। हालत ठीक न होने पर डॉक्टर ने तुरंत ही प्रसव करा दिया।
विज्ञापन

पुत्री ने बताया कि एक साल पहले उसकी बातचीत इंस्टाग्राम के जरिये लखनऊ निवासी विवेक राजपूत से होती थी। नौ महीने पहले विवेक उस गांव में आया, जहां वे लोग किराये पर रहते हैं। विवेक ने पुत्री से दुष्कर्म किया और चला गया, फिर विवेक ने पुत्री से बात करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्री ने भी विवेक की इंस्टाग्राम आईडी डिलीट कर दी थी। महिला की सूचना पर देहरादून में प्रेमनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए पुवायां भेजा था। 23 अप्रैल को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed