फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teams reached home of dengue patients, larvae found in refrigerator tray

डेंगू के मरीजों के घर पहुंचीं टीमें, फ्रिज की ट्रे में मिला लार्वा

Thu, 03 Nov 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Teams reached home of dengue patients, larvae found in refrigerator tray
कूलर में लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू पीड़ितों के घरों पर किया एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन

शाहजहांपुर। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने डेंगू प्रभावित मरीजों के घरों पर जाकर जायजा लिया। जिला मलेरिया अधिकारी सूर्य प्रकाश गंगवार ने बताया कि तीन मरीजों के घरों के फ्रिज की ट्रे में डेंगू का लार्वा मिला है। उन्होंने सभी से फ्रिज की ट्रे की सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
डेंगू के केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। गत दिनों डीएम उमेश प्रताप सिंह ने डेंगू के मरीजों के आसपास विशेष सफाई अभियान न चलाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद सीएमओ ने डीपीआरओ से संपर्क साधकर सफाई पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए थे। वहीं दूसरी तरफ मलेरिया विभाग की टीमें भी सतर्क हो गईं। टीमों ने डेंगू मरीजों के घरों पर जाकर जांच की। उन्हें पानी भरा मिलने पर उसकी सफाई करा दी, साथ ही मोबिल ऑयल डलवा दिया। इस बीच फ्रिज की ट्रे में लार्वा मिला है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी सूर्य प्रकाश गंगवार ने बताया कि आमतौर पर लोग अपनी फ्रिज की ट्रे को साफ नहीं करते हैं। यहां भी मच्छर अपना घर बना सकते हैं, जो डेंगू जैसे खतरनाक रोग को बढ़ावा देता है। उन्होंने अपील की है कि ट्रे की सफाई अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की डेंगू से मौत की आशंका, छह नए मरीज मिले
शाहजहांपुर। डेंगू के छह नए मरीज बुधवार को मिले हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अब डेंगू से पीड़ितों की संख्या 33 हो गई है। वहीं दूसरी तरफ कलान के बाराकलां निवासी 19 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई। परिजन उसे डेंगू होना बता रहे हैं। हालांकि, जिला मलेरिया अधिकारी सूर्य प्रकाश गंगवार ने डेंगू से मौत की बात जानकारी में होने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि सिंधौली ब्लाक के कोरोकुइयां व चकझाऊ गांव में दो महिलाओं व लखीमपुर के एक पुरुष में डेंगू होने की पुष्टि हुई। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में 22 लोगों की जांच के बाद तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed