{"_id":"67d0875e201b83deb4022e64","slug":"teachers-will-not-be-able-to-carry-mobile-phones-inside-the-evaluation-centers-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139422-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मूल्यांकन केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मूल्यांकन केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे शिक्षक
Wed, 12 Mar 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा समापन की ओर पहुंचने के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में छह मूल्यांकन केंद्र तय हो गए हैं। इस बार परीक्षक अपने साथ मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। साथ ही फोटोग्राफी पर भी पाबंदी रहेगी। परिषद से आए नियमों के बारे में शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है।
गत वर्षों में शिक्षक अपना मोबाइल फोन लेकर मूल्यांकन केंद्र में जाते रहे हैं। काॅपियों में छात्र-छात्राओं की टिप्पणी भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। इसे लेकर मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। परिषद के सचिव ने डीआईओएस को पत्र जारी कर निर्देशों के तहत मूल्यांकन कार्य कराने के लिए कहा है। उप नियंत्रक तय करेंगे कि केंद्र के अंदर बाहरी, संदिग्ध व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकें।
केंद्रों में वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण सही होने के निर्देश दिए गए हैं। उप प्रधान परीक्षकों, परीक्षकों के द्वारा मोबाइल फोन या इलेक्ट्रानिक उपकरण पर ले जाने पर पाबंदी रहेगी। फोटोग्राफी भी वर्जित रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि 17 मार्च को उप प्रधान परीक्षकों व व परीक्षकाें को नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। संबंधित टीम के परीक्षकों में वरिष्ठ को उप प्रधान परीक्षक बनाया जाएगा।