फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teachers strike effect students

बे पटरी हुई प्राथमिक स्कूलों के एक लाख बच्चों की पढ़ाई 

Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
teachers strike effect students
शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला

प्राथमिक स्कूलों में समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने से बेसिक शिक्षा पटरी से उतर गई है। एक ओर जहां स्कूल चलो अभियान पर ब्रेक लग गया है, वहीं दूसरी ओर स्कूल बंद होने से करीब एक लाख बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। समायोजन रद्द होने से आक्रोशित शिक्षामित्रों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है और जिन इंचार्ज प्रधान अध्यापकों (शिक्षक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों) के पास स्कूल की चाबियां थीं, उन्होंने स्कूल खोलने भी बंद कर दिए हैं। बीएसए ने स्वीकार किया है कि जिले में लगभग 600 स्कूलों से अधिक में मिड डे-मील प्रभावित हो रहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में करीब एक लाख बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। बता दें कि वर्तमान में जनपद के प्राथमिक स्कूलों में लगभग ढाई लाख बच्चे पंजीकृत हैं। कुल 2292 स्कूलों में 6900 शिक्षक तैनात हैं और समायोजन रद्द होने से साढ़े तीन हजार शिक्षक रोजी-रोटी खो चुके हैं। यानि कुल तैनाती के सापेक्ष आधे शिक्षकों की नौकरी खत्म हो चुकी है। इस अनुपात में देखा जाए तो एक लाख के आसपास बच्चों की पढ़ाई फिलहाल बाधित हो रही है। इन स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें  और यूनिफार्म वितरण भी ठप हो गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed