{"_id":"61afb4f813500b093c776635","slug":"teachers-protest-shahjahanpur-news-bly468530643","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अशासकीय मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय शिक्षक संघ के सदस्यों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसके माध्यम से अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया है।
जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों व इनमें पढ़ने वाले बच्चों व शिक्षकों के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है, उसे देखते हुए शायद निकट भविष्य में ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा सार्थक होते नहीं दिख रहा है। शासन द्वारा किए जाने वाले इस भेदभाव का संगठन विरोध करता है।
मांग है कि सरकारी विद्यालयों की तरह अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चो को मध्यान भोजन, ड्रेस, बस्ता व किताबें दी जाएं। अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक व शिक्षिकाओं को सरकार द्वारा मानदेय दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज यादव, रविंद्र कुमार वर्मा, प्रतिपाल वर्मा, महेंद्र पाल सिंह, राम सिंह, गौरी शंकर शुक्ला, अमित गुप्ता, आफताब अली, बृजेश कुमार सक्सेना, तुलसीराम आदि शामिल रहे।