फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   teachers

59 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Tue, 03 Mar 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 03 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
teachers
72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की तीसरी चयन सूची में शामिल प्रशिक्षु शिक्षकों को दूसरे दिन बीएसए दफ्तर में नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इस दौरान एक महिला घूंघट डालकर नियुक्ति पत्र लेने के लिए पहुंची। शाम तक 59 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

तीसरी चयन सूची में 846 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाना था। सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 269 नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया था। इसके बाद मंगलवार से नियुक्त पत्रों का वितरण बीएसए दफ्तर में किए जाने के निर्देश दिए जाने थे। इस वजह से मंगलवार सुबह से ही प्रशिक्षु शिक्षक नियुक्ति पत्र लेने के लिए बीएसए दफ्तर में आ डटे। इन प्रशिक्षु शिक्षकों के आने का क्रम शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन 29 पुरुषों और 30 महिलाओं ने प्रमाण पत्र जमा करके नियुक्ति पत्र लिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव, आईपी सिंह, राजेश बाबू, अशोक और सरोज बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed