फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teacher killed in roadways bus collision, another injured

रोडवेज बस की टक्कर से शिक्षिका की मौत, दूसरी घायल

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed in roadways bus collision, another injured
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे के पास शाहजहांपुर डिपो की बस ने शिक्षिका की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी सन्नी की पत्नी अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी शिक्षिका नाज को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

26 वर्षीय अंजलि सिविल लाइंस स्थित एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थीं। अंजली के पति सन्नी ओसीएफ में कर्मचारी हैं। बुधवार को स्कूल में छुट्टी होने के बाद अंजलि अपनी सहेली जलालनगर निवासी नाज की स्कूटी पर बैठ गईं। दोपहर ढाई बजे रोडवेज बस अड्डे के पास तेज रफ्तार रोडवेज की शाहजहांपुर डिपो की बस ने स्कूटी में पीछे से जोदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर स्कूटी काफी दूर जा गिरी।
विज्ञापन

इस बीच अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई। नाज ने तुरंत ही स्कूल प्रबंधन को हादसे की खबर दी। स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। इस बीच सन्नी भी सूचना पाकर पहुंच गए। परिजन तुरंत ही उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed