फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tazias displayed for public viewing will be buried today.

Shahjahanpur News: दीदार के लिए रखे गए ताजिये, आज किए जाएंगे दफन

Fri, 26 Jun 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tazias displayed for public viewing will be buried today.
चौक ​स्थित इमामबाड़े में ​संबो​धित करते मौलाना अजादार हुसैन। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 जानशीनों की याद में नौ मुहर्रम पर बृहस्पतिवार को ताजिये दीदार के लिए घरों के बाहर रख दिए गए। इस बीच नातिया कलाम पढ़ने के साथ ही लंगर भी बांटा गया। दूसरी ओर दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में अकीदतमंदों ने फातिहाख्वानी कराई। ताजिया शुक्रवार को जुलूस निकालकर देर रात दफन किया जाएगा।
विज्ञापन

ताजियेदारी का सिलसिला सात मुहर्रम से प्रारंभ हो गया था। बृहस्पतिवार को नौ मुहर्रम के चलते सुबह से ही अकीदतमंदों का दिलाजाक स्थित इमामबाड़े में पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया। लोगों ने इमामबाड़े में फातिहा कराने के साथ ही मन्नत भी मांगी। इस बीच मातम भी किया गया। दूसरी ओर घरों के बाहर भी मन्नत के ताजिये रख दिए गए। लोगों ने मर्सियाख्वानी की। शहर में जगह-जगह शरबत बांटा गया।
विज्ञापन

--
इन स्थानों पर भी रखे गए ताजिये



मुहर्रम पर शहर के एमनजई जलालनगर, तारीन जलालनगर, निसरजई, शाहबाजनगर, किला, शाहबाजनगर, काजीपुर आदि मोहल्लों में भी ताजिये रखे गए हैं। बृहस्पतिवार की रात इन मोहल्लों में मर्सियाख्वानी भी की गई। ताजिये लोगों के घरों पर भी ले जाए गए। लोगाें को लंगर बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
नेकी के रास्ते पर चलने की ताकीद की
शाहजहांपुर। अंजुमन हुसैनी मिशन कमेटी शाही इमामबाड़ा की ओर से चौक स्थित इमामाबड़े में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें शहीदाने करबला को याद करते हुए मातम किया गया। मजलिस में लखनऊ से आए मौलाना अजादार हुसैन ने खिताब किया। उन्होंने नेकी के रास्ते पर चलने पर भी ताकीद की। इस बीच यासूब अब्बास, मोहम्मद जाफर, असद अस्करी, मिन्हाल जैदी, नासिर मेहदी, फुरकान अली, जफर हसनैन और जाजिब अब्बास ने मर्सिया पढ़ी। असद अस्करी, मोहम्मद अब्दुल्लाह, मोहम्मद जाफर, कुमैल रजा ने नौहाख्वानी की। मुतवल्ली रागिब अब्बास जैदी ने भी विचार रखे। संवाद

-----------------------------
संवेदनशील स्थानों पर सख्त निगरानी रखें : एडीएम



शाहजहांपुर। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक हुई। एडीएम ने बताया कि मुहर्रम 26 और 27 जून को विभिन्न थाना क्षेत्रों में होगा। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे और इसकी जांच की जाए। विद्युत तारों को आवश्यकतानुसार ऊंचा कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के अधिकारियों को जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एडीएम सदर संजय पांडेय, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद

चौक स्थित इमामबाड़े में संबोधित करते मौलाना अजादार हुसैन। स्रोत: स्वयं

चौक स्थित इमामबाड़े में संबोधित करते मौलाना अजादार हुसैन। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed