फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tauqeer Raza s son s car collided with a roadways bus parked in front of the temple

UP News: शाहजहांपुर में खड़ी रोडवेज बस से टकराई मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार, बैग से बरामद हुई ड्रग्स

Wed, 07 Jan 2026 01:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, तिलहर (शाहजहांपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jan 2026 01:42 AM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरहान की कार कछियानी खेड़ा मंदिर के पास खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। फरहान को मामूली चोटें आई हैं। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी कार की तलाशी के दौरान बैग से ड्रग्स मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Tauqeer Raza s son s car collided with a roadways bus parked in front of the temple
रोडवेज बस से टकराई तौकीर रजा के बेटे की कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 07:30 बजे बरेली बवाल के आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान की कार कछियानी खेड़ा मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स बरामद हुई। ड्रग्स के इस्तेमाल के लिए सिरिंज भी मिली है। इसके बाद फरमान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिहारीपुर का रहने वाला फरमान रजा अपनी कार से बरेली की ओर जा रहा था। शाम करीब 7:30 बजे हरिद्वार जा रही सीतापुर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बस को कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के सामने खड़ा कर दिया और प्रसाद चढ़ाने चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद घबराया हुआ नजर आया फरमान 
इसी दौरान पीछे से आई फरमान की कार बस से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में फंसे फरहान को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। टक्कर के बाद वह काफी घबराया हुआ नजर आया। हालांकि उसे बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी थी।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। उसकी कार में एक ट्रॉली बैग और एक अन्य बैग मिला। बैग में एक पुड़िया में सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ मिला। इसकी सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने थाने पहुंचकर जांच की। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पुड़िया में आधा ग्राम क्रिस्टल ड्रग्स मिली है। 

व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खरीदी थी ड्रग्स
फरमान के मुताबिक, उसने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए दिल्ली से एक ग्राम ड्रग्स खरीदी थी। आधा ग्राम का वह इस्तेमाल कर चुका है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद तथ्य सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed