फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Taught children the nuances of acting.

Shahjahanpur News: बच्चों को अभिनय की बारीकियां सिखाईं

Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Taught children the nuances of acting.
कोरोनेशन आर्ट ​थियेटर की कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को जानकारी देतीं अमृता सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। कोरेनेशन आर्ट थिएटर की ओर से पांच दिवसीय रंगमंच कार्यशाला की बृहस्पतिवार से शुरुआत हो गई। इसमें भारतेंदु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित अमृता सिंह ने विद्यार्थियों को रंगमंच और अभिनय की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन

लाला तेली बजरिया स्थित शिशु नारी हाईस्कूल में कार्यशाला का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी दिलीप आनंद ने मां शारदे के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षक अमृता सिंह ने पहले दिन बच्चों को रंगमंच की मूल अवधारणा से परिचित कराया। उन्हें बताया गया कि रंगमंच और अभिनय क्या होता है।
विज्ञापन

अभिनय के विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। प्रशिक्षक ने थिएटर के माध्यम से व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। अमृता ने बताया कि उन्होंने अब तक जो सीखा है, उसे अपने शहर के बच्चों तक पहुंचाना और रंगमंच को आगे बढ़ाना उनका उद्देश्य है। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक भारत विकास कुशवाहा, प्रधानाचार्य भूमि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed