फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tantrik duped villager of 70 thousand rupees in Shahjahanpur

Shahjahanpur: बेटी का घर बचाने के फेर में बाबा के झांसे में फंसा ग्रामीण, पूजा के नाम पर 70 हजार रुपये ठगे

Sat, 30 Aug 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Aug 2025 06:25 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में एक ढोंगी ने ग्रामीण से 70 हजार रुपये ठग लिए। ग्रामीण ने अपनी परेशानी बताई तो आरोपी ने उसका फायदा उठाया। पूजा कराने के नाम पर रकम ले ली। 

विज्ञापन
Tantrik duped villager of 70 thousand rupees in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहजहांपुर में बेटी की शादी बचाने के लिए ग्रामीण एक बाबा के चक्कर में फंस गया। बाबा ने पूजा कराने के नाम पर ग्रामीण से 70 हजार रुपये ठग लिए। सिंधौली थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी मितान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन की शादी लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ही बेटी को उसकी ससुरालवालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। इस मामले में पंचायतें भी हुईं, लेकिन बेटी के ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। 
विज्ञापन


तंत्र विद्या कर मामला निपटाने की कही थी बात 
इसके बाद बेटी को उसकी ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। तब से बेटी मायके में रही रही है। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई निस्तारण नहीं हुआ। बेटी को लेकर पूरा परिवार परेशान रहने लगा। दो-तीन माह पहले मिले एक बाबा को अपनी पूरी बात बताई तो उसने तंत्र विद्या कर मामला निपटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दावा किया कि पूजा करने से ससुराल वालों का व्यवहार बदल जाएगा और बेटी का घर फिर से बस जाएगा। पूजा के लिए 70 हजार रुपये दे दिए, लेकिन जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो बाबा से रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया। सिंधौली थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed