{"_id":"60086e618ebc3e2e550655a6","slug":"tandav-shahjahanpur-news-bly4344819191","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब सीरीज तांडव के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब सीरीज तांडव के खिलाफ हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
विज्ञापन
पुवायां में तांडव वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक का पुतला दहन करने से पूर्व नारेबाजी करते हिंदू
- फोटो : POWAYAN
पुवायां। वेब सीरीज तांडव के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुवायां में निर्माता, निर्देशक का पुतला फूंका।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के साथ कई कार्यकर्ता बुधवार दोपहर राजीव चौक पहुंचे और वेब सीरीज तांडव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि देवी देवताओं का अपमान करने वाले निर्माता, निर्देशक और कलाकारों की तत्काल गिरफ्तारी की जानी चाहिए। कार्रवाई नहीं होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुभाष सिंह, पुनीत मिश्रा, मेवाराम, दीपक शुक्ला, विपिन, सौरभ सिंह, हरनाम, शैलेंद्र, शिवओम, वीपी सिंह, मनोज कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘तांडव’ के खिलाफ भाजपा नेताओं ने दी तहरीर
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के जिला सह संयोजक पवन प्रताप सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ तांडव वेब सीरीज के निर्देशक के खिलाफ खुदागंज पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है।
मीरानपुर कटरा के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस भी आपत्ति जताते हुए कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। खुदागंज में भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के जिला सह संयोजक पवन प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ खुदागंज थाना प्रभारी वकार अहमद के पास पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत देते हुए कहा है कि वेब सीरीज तांडव के कलाकारों, निर्देशक, निर्माता आदि ने समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी वकार अहमद ने बताया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया है। कई थानों में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं इसलिए खुदागंज थाने में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। तहरीर देने वालों में आकाश दीक्षित, युवा भाजपा नेता रोहित सिंह, मुकेश कुमार, सर्वराज सिंह, राजा चौहान, आदेश सिंह, मोहित त्रिवेदी, रोहित सैनी, दुर्वेश सिंह चौहान, सचिन सिंह, आकाश दीक्षित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।