फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Talent displayed in district level competition

Shahjahanpur News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Talent displayed in district level competition
शाहजहांपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल ​भेंट करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: दिव्यांग विभाग
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण दिवस बुधवार को मनाया गया। दिव्यांगों को ट्राईसिकिल बांटीं गईं। इस दौरान जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा व बीएसए दिव्या गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। सुलेख में स्वास्तिक प्रथम, नक्ष गुप्ता द्वितीय व कावन्या ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल की सुलेख प्रतियोगिता में माही ने प्रथम, हिना ने द्वितीय व उदित ने तीसरा स्थान पाया। रंग भरो प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में रितिक प्रथम, सवियार द्वितीय व अशवा तृतीय रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर मानवेंद्र प्रथम, निहारिका द्वितीय व गौरव तृतीय रहे। गायन में खुशी राठौर प्रथम, नेहा द्वितीय व फरहीन तृतीय रहे। इसके बाद सुलेख, लेमन दौड़, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विधायक ने 35 दिव्यांगों को दी ट्राईसिकिल
शाहजहांपुर। दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग पेंशन को 300 से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। विधायक ने दिव्यांगजनों के लिए मोटराइज्ड ट्राईसिकिल उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। विधायक ने 35 ट्राईसिकिल, कान की मशीनें, बैसाखी, छड़ी समेत अन्य सहायक उपकरण बांटे। आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी स्थिति में अभिशाप नहीं है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ अमित सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------
मूकबधिर बच्चों को गर्म वस्त्र दिए
शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर दिव्यांगजनों के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। समाजसेवी कुमार सागर ने मूकबधिर प्रवीन गुप्ता और सोनू वर्मा को सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र दिए। संवाद
--
दिव्यांग दिवस पर शिविर का आयोजन

शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खंड विकास कार्यालय ददरौल में शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी संजय कुमार ने की। उन्होंने दिव्यांगजन के संबंध में जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी। डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल विवेक कुमार शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के विषय में बताया। उन्होंने 13 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में चर्चा की। ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सरकार की ओर से जन कल्याणकारी के बारे में बताया। इस दौरान अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद

--
रेडक्राॅस की बैठक हुई

शाहजहांपुर। विश्व दिव्यांग दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हुई। इसमें जिला सचिव डॉ.विजय जौहरी ने रेडक्रॉस के दिव्यांगों के हितों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। एसीएमओ डॉ.आसिफ अली, ध्रुव सिंह, रोहित मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: दिव्यांग विभाग

शाहजहांपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: दिव्यांग विभाग

शाहजहांपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: दिव्यांग विभाग

शाहजहांपुर में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भेंट करते विधायक अरविंद सिंह। स्रोत: दिव्यांग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed